आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत
- दैनिक लोक भारती
- 08 Sep, 2026
सलमान
बिधूना औरैया। कोतवाली क्षेत्र के किशनी रोड स्थित सहसपुर मोड़ के पास मंगलवार को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऐरवा टीकुर निवासी प्राइवेट स्कूल शिक्षक शरद उर्फ रामजी पोरवाल (पुत्र मृगेंद्र पोरवाल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नवीन तिवारी (पुत्र राजीव तिवारी), निवासी निवाजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
शरद उर्फ रामजी पोरवाल ऐरवा कटरा स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार को वह बिधूना स्थित सेंट्रल बैंक में काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर ऐरवा टीकुर लौट रहे थे। जैसे ही वह सहसपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शरद सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि शरद अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शरद की बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरी बाइक सवार नवीन तिवारी को भी टक्कर मार गया। नवीन अपने भाई प्रवीण के साथ ऐरवा कटरा से आधार कार्ड में संशोधन कराने के बाद घर लौट रहे थे। सहसपुर मोड़ पर रुकने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नवीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







