आज की ताजा खबर

रामगंगा की बाढ़ से सड़क कटी,आवागमन बाधित

top-news

नदी का पानी कस्बे की दलित बस्ती तक पहुंचा

 प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर।गंगा व रामगंगा नदी की बाढ़ से जनजीवन प्रभावित,हजारों बीघा फसलें और सब्जियां जलमग्न,मवेशियों के लिए चारे की हुई समस्या तो वही संपर्क मार्गों सहित जलालाबाद शमशाबाद स्टेट स्टेट हाइवे पर दो जगह चल रहा बाढ़ का पानी,बाढ़ के पानी के तेज बहाव के चलते सड़के काटने से आवागमन आई बाधा,दर्जनों गांव बाढ़ के निशाने पर कस्बा की दलित बस्ती तक पहुंचा रामगंगा का पानी।फिलहाल गंगा का पानी स्थिर साथ ही रामगंगा के बढ़ते जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है।

क्षेत्र से निकलने वाली रामगंगा व गंगा नदी में आई बाढ़ से खादर क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों सहित अन्य गांवों के हालात बिगड़े।नदियों का जलस्तर बढ़ने से रामगंगा में आई बाढ़ का पानी तारापुर, देवनगर, कुंडरी, बीघापुर, मौजमपुर, पाहरूआ आदि को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर लगातार निकल रहा है जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है जरूरत मंद लोग किसी तरह बाढ़ के पानी के बीच से निकलने को मजबूर है तो वही ज़रियनपुर से मौजमपुर को जोड़ने वाला मार्ग सहित मार्ग को कटान से बचाने को बनाई गई नवनिर्मित दीवार भी रामगंगा के पानी की तेज धार चलने से कट गया जिसके कारण मार्ग से आवागमन पूर्णता बंद हो गया जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही है।


नदी की बाढ़ से तटवर्ती सोहड,कुंडरी,मई धीरगंज, दहेलिया, धीरोला, माधोपुर, पहाड़पुर, सिठौली, भरतापुर, हरिहरपुर, कुनिया, गहवारा आदि सहित आलमगंज, गुलड़िया, तारापुर, पाठकपुर, कुतलुपुर, सिंगापुर, औरंगाबाद, मिर्जापुर आदि तमाम क्षेत्र में किसानों की खेतो ने खड़ी धान,तिली,बाजरा व कद्दू की फसलें बाढ़ से जलमग्न हो जाने से प्रभावित हो रही है वही किसानों का कहना है कि अगर पानी ज्यादा दिनों तक फसलों में भरा रहा तो फसलों में नुकसान होना तय है जिससे किसान चिंतित दिखाई पड़ रहे।तो वही रामगंगा नदी का पानी स्टेट हाइवे की पुलिया से निकल कर लगातार कस्बा क्षेत्र की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा कस्वा के दक्षिण भाग में बसी दलित बस्ती तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।

तो वही दूसरी तरफ गंगा नदी की बाढ़ ने भी ग्रामीणों की नींदों को उड़ाया हुआ है गंगा का पानी तटवर्ती गांवो को निशाने पर लेने के साथ खेत खलिहानों को अपनी चपेट में लिये हुए है जिससे ग्रामीणों के सामने मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई।गंगा का पानी नगला बसोला संपर्क मार्ग सहित जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर लगभग दो फीट की गहराई के साथ डेढ़ सौ मीटर के दायरे में तेजी के साथ गुजर रहा जिससे स्टेट हाइवे पर होने वाला यातायात प्रभावित बना हुआ है।

तो वही बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा मंगलवार की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार कल कि अपेक्षा गंगा के जलस्तर में 0.10 सेमी,रामगंगा का जलस्तर 0.07 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।रामगंगा के जलस्तर में कुछ कमी जरूर आई है तो वही गंगा स्थित बनी हुई है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल नदियों का जलस्तर में कुछ कमी के चलते स्थिति नियंत्रण में है फिर भी नदियों के जलस्तर की मानिटरिंग की जा रही साथ ही उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है।

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *