आज की ताजा खबर

घनी आबादी में चल रही पटाखों की दुकाने सीज

top-news

एसडीएम और सीओ ने की कार्यवाही

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर।  घनी आबादी के बीच पटाखों की दुकान चलाना कारोबारीयो को भारी पड़ गया। सोमवार देर रात प्रशासन ने पुवायां, बंडा और खुटार में पटाखा दुकानों की एक साथ जांच की।

नियमों की अनदेखी और लाइसेंस रिन्यू न होने पर पुवायां और बंडा की दो दुकानों को सीज कर दिया गया। वहीं, खुटार की दुकान मानकों के मुताबिक मिली।

एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने पुलिस टीम के साथ दुकानों की जांच की। पुवायां में कुलदीप फायरवर्क्स एंड प्रोविजन सेंटर और बंडा में कल्लू आतिशबाज की दुकान सही जगह और नियमों के मुताबिक नहीं मिली। दोनों दुकानों के लाइसेंस भी रिन्यू नहीं हुए थे।

अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए दोनों दुकानों को सीज कर दिया। वहीं, खुटार में जहीर आतिशबाज की दुकान तय जगह पर चल रही थी और उसका लाइसेंस भी रिन्यू था। अधिकारियों ने बताया कि पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।

घनी आबादी के बीच पटाखों का कारोबार होने से आग लगने का खतरा रहता है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि अन्य दुकानों की भी जांच की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *