आज की ताजा खबर

कुशीनगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निस्तारित होंगे मामले

top-news

पडरौना दीवानी न्यायालय और कसया वाह्य न्यायालय परिसर में होगा आयोजन

बैंक लोन, बीमा, पारिवारिक, बिजली बिल और चेक विवाद समेत कई मामलों का होगा निपटारा

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। जनपद में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में यह लोक अदालत जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय कुशीनगर, पडरौना तथा वाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर के प्रांगण में किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवन श्रीवास्तव ने बताया कि लोक अदालत में बैंक लोन, बीमा, दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, बिजली बिल से जुड़े विवाद, चेक विवाद और धन वसूली से संबंधित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से संबंधित पक्षकार अपने मामलों का आपसी सहमति से समाधान करा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर से संपर्क किया जा सकता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *