आज की ताजा खबर

लोजपा रामविलास ने विनायक सिंह को बनाया युवा जिला महासचिव, भव्य समारोह में हुआ सम्मान

top-news

होटल रजनी पैलेस में जुटे बड़ी संख्या में युवा, पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महासचिव का किया स्वागत

अमित द्विवेदी बोले- युवा शक्ति को आगे बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकता, विनायक ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

विक्की सिंह

कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तत्वावधान में सोमवार को खाड़ेपुर स्थित होटल रजनी पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कानपुर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ने स्वर्णकार विनायक सिंह को उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए युवा जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया।

विनायक सिंह के मनोनयन के बाद मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि अमित द्विवेदी का माल्यार्पण कर, तलवार भेंट करने के साथ पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी पर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त महासचिव की कार्यशैली की सराहना की।


युवा शक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हमेशा युवा शक्ति को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में युवाओं, दलितों और वंचित वर्ग की आवाज बनकर काम कर रही है। संगठन का लक्ष्य पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना है।

नवनियुक्त जिला महासचिव युवा विनायक सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। संगठन को कानपुर में बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।

विनायक सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह, जिला उपाध्यक्ष काजल शर्मा, संरक्षक सुधीर सिंह, सृजल तिवारी, करन अवस्थी, प्रांजुल सिंह, विराज बाजपेयी, सनी तिवारी, समरजीत सिंह, रिंकू केसरवानी, आशीष गुप्ता, शौर्य सिंह और रोहन विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *