आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दूसरे दिन भी चला जागरूकता अभियान, प्रचार वाहन पहुंचा अमेठी

top-news

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर/अमेठी आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में आज दूसरे दिन भी प्रचार वाहन के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर के जरिये पैरालीगल वॉलंटियर अंजू सिंह,विपिन सिंह, महेंद्र बरनवाल नितिन  ने लोगों को आगामी 12सितंबर को आयोजित होने वाली "राष्ट्रीय लोक अदालत" के लाभ और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


प्रचार-वाहन सुबह सुल्तानपुर दीवानी परिसर से रवाना हुआ, जो मुसाफिरखाना, जगदीशपुर होते हुए जामो पहुंचा। जामो से कलेक्ट्रेट गौरीगंज, तहसील गौरीगंज होते हुए अमेठी तहसील, रामगंज, पीपरपुर होते हुए वापस सुल्तानपुर पहुंचा।

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग अपने लंबित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराकर इसका लाभ उठाएं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *