आज की ताजा खबर

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, सहायिकाओं को भी मिला तोहफा; सीएम योगी ने बांटी साड़ियां

top-news

अयोध्या में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मेधावी छात्राओं का भी हुआ सम्मान

कार्यकत्रियों को 12 हजार और सहायिकाओं को 6 हजार रुपये मानदेय, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

पवन ओझा

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को कई सौगातें दीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी वितरित की गई। वहीं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट दी। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई। दी गई जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा भी दिए जाने की बात कही गई।

नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र, मेधावी छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बाल विकास और आंगनबाड़ी व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली पर्यवेक्षिकाओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम योगी अयोध्या धाम के लिए रवाना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन समाप्त होने के बाद वह जीआईसी से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *