आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर साइबर थाना की कार्रवाई, ठगी के 57,500 रुपये पीड़ित को वापस कराए
- दैनिक लोक भारती
- 08 Sep, 2026
ऑनलाइन ठगी में गंवाए थे 1.41 लाख रुपये, बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर पुलिस ने कराई रकम वापसी
साइबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। साइबर थाना सुलतानपुर की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 57,500 रुपये वापस कराए गए हैं। पीड़ित के साथ कुल 1,41,400 रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने मामले में संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर ठगी की रकम में से एक हिस्सा वापस कराने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान नोडल अधिकारी साइबर क्राइम बृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा साइबर क्राइम थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई।
मामले में थाना साइबर क्राइम सुलतानपुर पर मुकदमा संख्या 27/2026 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जीएफ लोको कॉलोनी, दरियापुर निवासी उमेश मीना पुत्र विजय सिंह के साथ ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,41,400 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना टीम ने तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मामले की गहनता से छानबीन करते हुए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित के 57,500 रुपये वापस कराए जा सके।
सुलतानपुर पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए पुलिस स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा थाना साइबर क्राइम, सुलतानपुर के मोबाइल नंबर 9454401121 और 7839863768 पर भी संपर्क करने की अपील की गई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







