आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी, सड़क से दूर हरे पेड़ों पर भी चला आरा
- दैनिक लोक भारती
- 08 Sep, 2026
41.29 करोड़ की लागत से बन रहे दोस्तपुर-मोतिगरपुर मार्ग पर उठे सवाल, विधायक ने मौके पर अधिकारियों को लगाई फटकार
रणजीत वर्मा
मोतिगरपुर, सुल्तानपुर। दोस्तपुर-मोतिगरपुर मार्ग के चौड़ीकरण में मानकों की अनदेखी और सड़क की निर्धारित परिधि से बाहर हरे पेड़ों की कटान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और हरे पेड़ों पर आरा चलाए जाने की शिकायत पर मंगलवार को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। मौके पर खामियां मिलने पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए और बिना अनुमति किसी भी हरे पेड़ की कटान न हो।
प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से दोस्तपुर-मोतिगरपुर 16 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण करीब 41.29 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क की परिधि में आने वाले पेड़ों की कटान के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जयसिंहपुर वन रेंज को जीरो से आठ किलोमीटर तक 107 पेड़ों की छपान कराई गई थी। इसके बाद वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटान शुरू कराई गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि चिह्नित पेड़ों के अलावा सड़क से करीब चार मीटर दूर खड़े हरे पेड़ों पर भी आरा चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य और पेड़ों की कटान की स्थिति देखी।
इधर, सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क किनारे लगी इंटरलॉकिंग हटाकर पुरानी जीएसबी के ऊपर ही टेंच में गिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। निर्माण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत रोलर का इस्तेमाल भी मौके पर होता नहीं मिला। इससे सड़क की गुणवत्ता और उसकी टिकाऊपन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह आर्या, नोडल जेई सुरेंद्र यादव, रेंजर मोहम्मद जायर और वन दरोगा चंद्र प्रकाश को मौके पर बुलाया। विधायक ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं पर जवाब मांगा। खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित सामग्री और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। सड़क की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही पेड़ों की कटान भी स्वीकृत सूची और निर्धारित सीमा के अनुसार ही कराई जाए।
शिकायतों के बाद बढ़ी निगरानी
विधायक के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य और पेड़ों की कटान को लेकर विभागीय स्तर पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत है, इसलिए करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे निर्माण में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने के साथ ही सड़क की परिधि से बाहर काटे गए पेड़ों की भी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







