आज की ताजा खबर

विधायक व नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लाभार्थियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को किया सम्मानित

top-news

खड्डा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न

मोहम्मद नईम

खड्डा, कुशीनगर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तहसील सभागार खड्डा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, अन्य लाभार्थियों एवं महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानन्द पाण्डेय रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 12 हजार रुपए जबकि सहायिका का वेतन एवं प्रोत्साहन धनराशि बढ़ाकर 6 हजार रुपए तक किए जाने का सरकार का फैसला ऐतिहासिक है।

सरकार बाल विकास, पोषण, महिला कल्याण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी व सहायिकाओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। समारोह में नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, खड्डा तहसीलदार महेश कुमार, विभागीय अधिकारी, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, द्विग्विजय शर्मा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र राव, कुणाल राव, बृजेश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, हरि गोविंद रौनियार, प्रदीप सिंह, यादवेन्द्र मिश्रा सहित आंगनबाड़ी विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

इस अवसर पर अनिता, रंजन, तजीबुन, माया, उर्मिला, मीरा, प्रमिला, मिंता, चांदनी, आराध्या, प्रीति, पुष्पलता, मीरा देवी एवं काव्या मिश्रा सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा बाल विकास एवं पोषण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *