आज की ताजा खबर

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पप्पू पाण्डेय ने मुसहरों को पूर्ण रूप से साक्षरता का दिलाया संकल्प

top-news

साक्षर मुसहर समाज राष्ट्र की नींव, कलम से ही बदलेगी मुसहर समाज की तकदीर-पप्पू पाण्डेय

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर। जनपद के पडरौना विकासखंड अंतर्गतसेमराहरदो के अचल पट्टी में मंगलवार को एक बृहद चौपाल का दीप नारायण अग्रवाल के संरक्षण में व वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पाण्डेय ने मुसहर समाज को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को साक्षरता का संकल्प दिलाते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई के प्रति जागरूक रहें। क्योंकि बच्चों को शिक्षा से जोड़कर ही समाज को मुख्यधारा में लाया जा सकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मुसहर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को विद्यालय से जोड़ना रहा। आगे कहा कि मुसहर समाज को तरक्की की मुख्यधारा में लाने का एकमात्र रास्ता 'शिक्षा' है। जब बच्चे कलम पकड़ेंगे, तभी समाज का पिछड़ापन और अशिक्षा का अंधकार दूर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के योगी सरकार का सपना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर बच्चे के हाथ में किताब हो। कार्यक्रम का संचालन चंदन पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर फेकू, प्रभावती देवी, कैलाश, राधिका, प्रमोद, सुदामा गेना, सुगंधि, फेकनी, जिउत, चोकट, श्रीकिशुन आदि सैकड़ों मुसहर परिवार उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *