आज की ताजा खबर

विधायक की पहल पर भरा गया सड़क का गड्ढा , राहगीरों को मिली राहत

top-news

विजयपुर विद्यालय के पास गड्ढे में साइकिल समेत गिरा था छात्र

सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडीकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कराया गड्ढे का भराव

मोहम्मद नईम

फाजिलनगर कुशीनगर। जनपद के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गुरवलिया-दुदही मार्ग पर विजयपुर परिषदीय विद्यालय के पास सड़क पर बना गड्ढा मंगलवार को हादसे का कारण बन गया। विद्यालय जा रहा एक छात्र साइकिल समेत गड्ढे में गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शक्ति संयोजक सुदामा कुशवाहा ने विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को अवगत कराया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के जेई यूपी सिंह मौके पर पहुंचे और सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भरवा दिया। गड्ढा भरने के बाद मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों और विद्यालय के बच्चों को राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के पास सड़क पर बना गड्ढा लंबे समय से परेशानी का कारण था।

इससे बच्चों और राहगीरों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। मंगलवार को छात्र के साइकिल समेत गिरने की घटना के बाद मामला विधायक के संज्ञान में पहुंचा और तत्काल कार्रवाई कराई गई।

विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और आवागमन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय लोगों ने समस्या का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई कराने के लिए विधायक की पहल की सराहना की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *