आज की ताजा खबर

जनता की समस्याओं को समाधान करना व क्षेत्र का विकास करना ही मेरा लक्ष्य-शशांक मणि त्रिपाठी

top-news

सांसद देवरिया ने चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

मोहम्मद नईम

तमकुहीराज कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज तहसील अंतर्गत सलेमगढ़ में मंगलवार को आयोजित चौपाल में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने सांसद देवरिया

शशांक मणि त्रिपाठी के समक्ष अपनी बात रखी। इसके बाद सांसद ने व्यापारियों, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने सलेमगढ़ पठानी टोला में बिजली आपूर्ति की समस्या उठाते हुए बताया कि बिजली के तार काटे जाने के बाद व्यवस्था प्रभावित है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। वहीं व्यापारियों ने सलेमगढ़ जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल तक उच्चीकृत करने की मांग रखी।

लक्ष्मीकांत पांडेय ने सलेमगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग सांसद के सामने रखी। इस दौरान  मुकेश गुप्ता ने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए बेहतर भवन और उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। मुन्ना गुप्ता ने बाजार की खराब सड़कों की मरम्मत के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।

शिक्षामित्रों के स्थायीकरण की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। चौपाल में भाजपा नेता केशव पांडेय, पूर्व प्रधान सुनील पांडेय, राजू पटेल उर्फ संजय पटेल, विशाल पटेल, समाजसेवी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी सहित कई व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *