आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फूलपुर में होटल के कमरे में युवक की मिली लाश
- दैनिक लोक भारती
- 08 Sep, 2026
महिला मित्र से पुलिस कर रही है पूछताछ
पवन द्विवेदी
प्रयागराज (फूलपुर )। फूलपुर क्षेत्र के एक ओयो होटल में युवक की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक के साथ होटल में रुकी महिला सुबह भागने के चक्कर में थी, इसी बीच होटल मैनेजर को उसकी संदिग्ध गतिविधियों का पता चला और उसे रोक कर जानकारी किया तो पता चला कि साथ आए युवक की मौत हो चुकी है।
होटल प्रबंधक ने पुलिस को सूचित करते हुए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ कर रही है। वही फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरों तथा आसपास की गतिविधियों को जांच पड़ताल करने के लिए कमरे में रखी वस्तुओं को एकत्र करते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव के भरौटी नहर पर स्थित एक ओयो होटल में सरायममरेज थाना क्षेत्र के खानपुर दांडी लोहगजरी गांव निवासी महेंद्र कुमार भारतीय, (45) पुत्र राधेश्याम सोमवार शाम को अपनी महिला मित्र के साथ होटल में किराए का कमरा लेकर रात रुका हुआ था। सुबह होटल प्रबंधक को महिला की हरकतों पर शक हुआ तो पता किया कि कमरे में ठहरा व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।
पुलिस को सूचित करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फॉरेंसिक टीम ने होटल से जांच करते हुए कैमरे को सील कर दिया है। मृतक युवक की पत्नी सुनीता देवी गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटियां तथा दो बेटे हैं।
बताया गया कि मृतक महेंद्र कुमार भारतीय एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में प्रतापपुर शाखा का प्रबंधक था। महिला भी फाइनेंस कंपनी में साथ काम करती थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







