आज की ताजा खबर

सदर विधायक को एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को किया सम्मान

top-news

तहसील सदर पडरौना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि पर जताई खुशी, मुख्यमंत्री जी के प्रति व्यक्त किया आभार

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे तहसील सभागार, सदर पडरौना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों हेतु आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मा. सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल की मुख्य आतिथ्य एवं उप जिलाधिकारी सदर पडरौना की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लाभार्थी श्रीमती संध्या देवी पत्नी अभिषेक एवं श्रीमती अजमेरी खातून पत्नी नफीस को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सैम/मैम श्रेणी के लाभार्थी आनंद रिशु को कुपोषण पोटली प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं श्रीमती रानी कुशवाहा, अनीता देवी, गिरिजा देवी, कमलावती देवी, सुधा श्रीवास्तव, पूनम सिंह, गीता देवी, गुड्डी चौधरी, सुलोचना सहित अन्य को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय ₹

12,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 6,000 रुपए किए जाने की घोषणा पर उपस्थित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पडरौना  मनीष जायसवाल, उप जिलाधिकारी सदर पडरौना, नायब तहसीलदार पडरौना, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह, मुख्य सेविकाएं सावित्री देवी, रूबी गुप्ता, मुन्नी देवी, संध्या निषाद एवं सरिता गुप्ता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री परितोष दुबे सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *