आज की ताजा खबर

राज्य मंत्री ने निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र एवं मिनी औद्योगिक आस्थान का किया निरीक्षण

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग हंसराज विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार  को जनपद कुशीनगर के गोलाबाजार, कसया में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत मा. राज्य मंत्री जी द्वारा सिसवा महंत, कसया स्थित मिनी औद्योगिक आस्थान का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक आस्थान में स्थापित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया तथा वहां कार्यरत उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।


राज्य मंत्री ने उद्यमियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों एवं नीतियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उद्यमी इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तार कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान  दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक कसया पीएन पाठक, हाटा  मोहन वर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मिनी औद्योगिक स्थान के उद्यमियों में  दाऊद अली, मनीष पटेल, प्रमोद सिंह, शिवशंकर यादव, श्री अभिराम यादव, अजीत यादव, श्री हर्ष अग्रवाल, रामतपस्या पाण्डेय, अशोक दूबे सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *