आज की ताजा खबर

हरतालिका तीज की भोर, नारीशक्ति का जोर’ कार्यक्रम 11 को मेजा में होगा नारी शक्ति सम्मान समारोह

top-news

विभिन्न क्षेत्र के कई चर्चित  हस्तियां रहेंगी मौजूद

पवन द्विवेदी

प्रयागराज (मेजा)। महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए मेजा में 11 सितंबर शुक्रवार को नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शिवसेना शिंदे गुट की राज्य सचिव रुचि तिवारी आयोजक के रूप में आधी आवादी के हक व अधिकारों को लेकर हुंकार भरेंगी।

क्षेत्र के सिड़खिड़ी स्थित एमबी पैलेस एंड रिजॉर्ट में होने वाले कार्यक्रम की थीम ‘हरतालिका तीज की भोर, नारीशक्ति का जोर’ रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ दिन में पूर्वाहन 11 बजे से होगा। कार्यक्रम की आयोजक शिवसेना की राज्य सचिव रूचि अभिषेक तिवारी हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली लोकसभा क्षेत्र के सांसद नागेश बापूराव पाटिल आष्टीकर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।


समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त आयुक्त (पंचायत एवं ग्रामीण) डॉ. अशोक हरिवंश, सनातनी किन्नर अखाडा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नन्द गिरी महराज , श्रीराम जानकी ट्रस्ट की पीठाधीश्वर मां राजलक्ष्मी मंदा जी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री वेद प्रकाश मनहरे, शिवसेना उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी तथा दिल्ली के पार्टी राज्य प्रमुख संदीप चौधरी समेत कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

कार्यक्रम की आयोजक रूचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि नारीशक्ति समाज की मजबूत आधारशिला है। महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के सहयोगी अभिषेक तिवारी (टिंकू), अधिवक्ता उच्च न्यायालय ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और योगदान को सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक पं. अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, अनुराग तिवारी और शिव प्रकाश उपाध्याय हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर नारीशक्ति के सम्मान के इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *