आज की ताजा खबर

उप संभागीय परिवहन कार्यालय का सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

top-news

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी (आईएएस) गामिनी सिंगला ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय  बदायूं का सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रहे जीर्णोद्धार, साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यालय के रिकॉर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस रूम और कर्मचारियों के पटलों (काउंटरों) की स्थिति देखी। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए निर्माण और रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए यह जांचा कि कार्य इन्वेंटरी और गुणवत्ता मानकों के अनुसार हुआ है या नहीं।

रिनोवेशन कार्य में मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ गामिनी सिंगला ने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको  के अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण व निर्माण में जो भी कमियां बची हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए और पूरे परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, लोक निर्माण विभाग  के अधिशासी अभियंता, यूपीसिडको के अधिशासी व अवर अभियंता सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *