आज की ताजा खबर

विधायक कुशीनगर द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों को कराया गया अन्नप्राशन

top-news

उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और अन्य लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 
मोहम्मद नईम 
कसया कुशीनगर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका अन्य लाभार्थियों तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों का तहसील स्तरीय सम्मान समारोह एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आँगन बाड़ी कार्यकत्रियों के बढ़े मानदेय को लेकर तहसील सभागार कसया में  मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कसया राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा अन्य लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम बाल विकास परियोजना जनपद कुशीनगर के सौजन्य से किया गया जिसके मुख्य अतिथि पीएन पाठक विधायक कुशीनगर रहे। यह कार्यक्रम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, नायब तहसीलदार कसया, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, राकेश जायसवाल की उपस्थिति में विधायक जी द्वारा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविका नीलम तिवारी, शिवंतिका फाजिलनगर, मुख्य सेविका प्रियम राय, मुख्य सेविका प्रियंका सिंह तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं  अन्य लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया l
इससे पूर्व विधायक कुशीनगर द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और बाल विकास परियोजना अधिकारी कसया राकेश कुमार मिश्रा द्वारा उनका माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी  किया गया। तदोपरांत लाइव पर सीधा प्रसारण उत्तर प्रदेश सरकार योगी  आदित्यनाथ जी का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मानदेय बढ़ोतरी  और उनको सरकार द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं के विषय में चर्चा करते देखा और सुना गया। इस मौके पर  बी सी  सूरज शर्मा कसया, बीसी सिद्धार्थ चौबे फाजिलनगर, कृष्ण मुरारी  मिश्रा, घूरहू प्रसाद सहित तमाम आँगनबाड़ी अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *