आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
राजापाकड़ धाम में आज श्रीकृष्ण छठियार पर भव्य सांस्कृतिक संध्या, लोकगायक दीपक यादव देहाती और रागिनी राय लगाएंगे भजनों का रंग
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
मटकीफोड़ प्रतियोगिता में चार टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरस्कृत
शाम छह बजे शुरू होगा कार्यक्रम, महाप्रसाद और भोग के साथ होगा समापन
मोहम्मद नईम
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज विकास खंड के राजापाकड़ धाम में गुरुवार को श्रीकृष्ण छठियार के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम छह बजे होगी। आयोजन श्री जीतेश्वर शिवमंदिर, श्री जानकीरमण सरकार मंदिर और श्री अंजनीसुत पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में किया जाएगा।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, पारंपरिक सोहर और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
सुप्रसिद्ध लोकगायक दीपक यादव देहाती और लोकगायिका रागिनी राय अपनी प्रस्तुतियां देंगी। दोनों कलाकार भजन-कीर्तन, पारंपरिक सोहर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
सांस्कृतिक संध्या से पहले युवाओं के लिए मटकीफोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद और भोग का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रीकृष्ण छठियार समारोह का समापन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में राजापाकड़ धाम पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







