आज की ताजा खबर

सक्षम कुशीनगर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

top-news

शिविर में 565 छात्र व छात्राओं एवं अन्य लोगो की हुईं नेत्र और स्वास्थ्य जाँच

निकाली गई छात्रों द्वारा  जागरूकता रैली

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। जनपद के नगर पालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत सपहा मार्ग कसया में स्थित अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को सक्षम कुशीनगर द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में जाँचोपरान्त मरीजों क़ो निःशुल्क दवा भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डा. शुभलाल ने भारत माता, सूरदास और महर्षि अष्टावक्र की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली भी  निकाली गई।


नेत्र जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.स्नेहा श्रीवास्तव,डा.सुहेल के नेतृत्व में चिकित्सक़ो की टीम ने छात्र/छात्राओं तथा उपस्थित नागरिकों की आंखों की जांच की।

शिविर में लगभग 565 छात्र / छात्राओं सहित अन्य लोगो का स्वास्थ्य एवं नेत्र का जाँच किया गया। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन सक्षम इकाई, कुशीनगर की जिला अध्यक्ष डॉ.कालिंदी त्रिपाठी ने किया। शिविर को सफल बनाने में सक्षम कुशीनगर के सदस्यों ने सक्रिय और सराहनीय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सचिव मंकेश राय, डॉ. बीएन गुप्ता, सुनील दुबे, संजय यादव, वंदना राव, सुमित कुमार, बृजेश कुमार, मनीष राव सहित अन्य गणमान्यजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजक द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, दवा तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *