आज की ताजा खबर

चरित्र पर शक और संपत्ति का लालच बना हत्या की वजह, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

top-news

जन्माष्टमी के दिन विवाद के बाद अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाने का आरोप

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे किए बरामद

रोहित अवस्थी

औरैया। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय विवाहिता रेखा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति प्रमोद कुमार पुत्र रामनारायन को गिरफ्तार किया है। थाना बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आरोपी को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को तेजराम राजपूत निवासी ग्राम पट्टी ज्ञानी ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उनके दामाद प्रमोद राजपूत ने उनकी बेटी रेखा की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद तेजराम की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।


पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी रेखा से वर्ष 2015 में हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं। रेखा अपने पिता की इकलौती बेटी थी और उसके नाम करीब तीन बीघा जमीन और एक प्लॉट था। प्रमोद अपने परिवार के साथ ससुराल में ही रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, प्रमोद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा उसे संपत्ति अपने हाथ से निकलने का डर था। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से आरोपी ने जमीन और प्लॉट अपने नाम करा लिया था।

जन्माष्टमी के दिन विवाद के बाद हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन पत्नी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में उसने अंगौछे से रेखा का गला, मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में बच्चे या परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

आरोपी के मुताबिक, हत्या के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और चाबी लेकर अपने ससुर तेजराम के पास पहुंचा। वहां उसने उन्हें घटना की जानकारी दी और कमरे की चाबी सौंपने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि 8 सितंबर की रात करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने भदौरा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से ग्राम अचनकापुर, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज का निवासी है और वर्तमान में ग्राम पट्टी ज्ञानी याकूबपुर, थाना बेला, औरैया में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह थाना बेला मय हमराह, प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम उपनिरीक्षक समित चौधरी मय टीम तथा उपनिरीक्षक संदीप सिंह थाना बेला।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/CJeV5CPesEc

 LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *