आज की ताजा खबर

सिंधौली की नई बस्ती में घर में घुसकर की लूट, परिवार को बनाया बंधक

top-news

आरिफ सिद्दीकी

सिंधौली, शाहजहांपुर।  सिंधौली कस्बे में सैंजना रोड स्थित नई बस्ती में बुधवार बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित महिला रुचिदेवी ने थाना सिंधौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर परिवार के सदस्यों को धमकाया तथा मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।


पीड़ित के मुताबिक बदमाश करीब 20 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान ले गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और लूटा गया सामान बरामद कराने की मांग की है।

 लूटपाट के दौरान घर में रुचि देवी और उसके तीन बच्चे वेदिका पुष्पराज तथा छोटू मौजूद था ।

बताया गया महिला का पति लखन सिंह तीन दिन पहले ही दिल्ली गया। महिला की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पूछताछ की। बताया गया घर पर टाइल्स पत्थर लगाने का काम भी चल रहा था जिसमें दिन में मजदूर काम भी करते हैं।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *