आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
देवी-देवताओं के भेष में नृत्य व आपत्तिजनक झांकियों पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
सुशील मिश्रा
सुल्तानपुर। धार्मिक भावनाओं की मर्यादा एवं आस्था की गरिमा बनाए रखने की मांग को लेकर कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं मिशन जारी टीम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अगुवाई संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने की।
इस दौरान डॉ. सौरभ मिश्र ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं के स्वरूप धारण कर किए जाने वाले नृत्य एवं कुछ आपत्तिजनक झांकियों से समाज के एक वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के स्वरूप की गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लेकर प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता जताई।
मिशन जारी टीम के मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं के स्वरूप एवं धार्मिक प्रतीकों की मर्यादा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि देवी-देवताओं के भेष में सार्वजनिक रूप से किए जाने वाले नृत्य एवं आपत्तिजनक प्रदर्शनों पर रोक लगाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, आयोजकों अथवा संबंधित संस्थाओं के विरुद्ध प्रचलित कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को ऐसे आयोजनों की निगरानी करने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी करने की मांग की गई। संस्था ने प्रदेश स्तर पर धार्मिक आस्था की गरिमा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू किए जाने की भी मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में कथा वाचक शनि मिश्र, प्रांजल मिश्र, बृजेंद्र मिश्र, मोनू यादव, धीरेन्द्र कुमार, महेंद्र सिंह, शिव कुमार, शिवाकांत यादव, ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस संवेदनशील विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







