आज की ताजा खबर

जेल में बंद आरोपियों पर जल्द चार्जशीट दाखिल करे पुलिस: अधिवक्ता

top-news

एसएसपी बदायूँ को प्रार्थना पत्र सौंपकर वकीलों ने की आरोप पत्र न्यायालय में भेजने की मांग

परविन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर विभिन्न मुकदमों में निरुद्ध आरोपियों के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र (चार्जशीट) न्यायालय में प्रस्तुत करने की मांग की है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि कोतवाली सदर थाना क्षेत्र से जुड़े मुकदमों (मु0अ0सं0 165/2025, 167/2025 व 170/2025) में नामजद अन्य सह-अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है, लेकिन आरोपी शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य की गिरफ्तारी न होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई लंबित थी।

पीड़ित अधिवक्ताओं ने बताया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय से स्टे ऑर्डर केवल न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किए जाने तक ही प्राप्त था। वर्तमान में आरोपी शशिकांत मौर्य व सूर्यकांत मौर्य एक अन्य मामले (मु0अ0सं0 167/2026) में पुलिस द्वारा चालान कर 8 सितंबर 2026 को जिला कारागार भेजे जा चुके हैं।

अधिवक्ताओं के अनुसार, विवेचना की समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं। ऐसे में न्यायहित में यह आवश्यक है कि जेल में बंद इन आरोपियों के खिलाफ लंबित मामलों (जैसे मु0अ0सं0 168/2025) की विवेचना शीघ्र पूर्ण कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।

प्रार्थना पत्र देने वालों में  वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द पाल सिंह परमार एडवोकेट,रोहित कुमार सक्सेना एडवोकेट के अलावा जिला बार एसोसिएशन बदायूँ के पदाधिकारी एवं कई पीड़ित अधिवक्ता शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *