आज की ताजा खबर

सुलतानपुर में चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

top-news

डी.जे. ट्रॉली चोरी के मामले में पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

बन्धुआकला पुलिस ने अमेठी निवासी संजय यादव को किया गिरफ्तार

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। थाना बन्धुआकला पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 9 सितंबर 2026 को गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेशी हेतु भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बन्धुआकला पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 172/2026 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामला 1 सितंबर 2026 की रात का है। ग्राम मनियारी मजरे दाऊदपुर, पोस्ट अलीगंज बाजार निवासी शिवशंकर गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर उनकी डी.जे. ट्रॉली चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना बन्धुआकला में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पूर्व में दिव्याशू यादव पुत्र रामशंकर यादव, संदीप निषाद पुत्र शिवलाल निषाद और अमन यादव पुत्र अर्जुन प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में वांछित चल रहे संजय यादव पुत्र रामजीत को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संजय यादव की उम्र करीब 26 वर्ष है और वह ग्राम उलरा, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी का निवासी है। उसके खिलाफ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: संजय यादव पुत्र रामजीत, निवासी उलरा, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी, उम्र करीब 26 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा और कांस्टेबल महेश कुमार।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *