आज की ताजा खबर

तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू हुआ। शासन द्वारा निर्गत महत्वपूर्ण हस्तपुस्तिका ‘सक्षम’ पर आधारित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को प्रभावी विद्यालय नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है।प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के संरक्षण एवं नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के मार्गदर्शक वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता और विकास में संस्था प्रमुख की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

प्राथमिक विद्यालय बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी गुणवत्ता प्रधानाध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता पर काफी हद तक निर्भर करती है।उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके तथा उसे भयमुक्त, उन्नत और आनंददायी शिक्षण वातावरण मिल सके। प्रशिक्षण का समन्वयन ओम प्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में संदर्भदाता एवं प्रशिक्षक के रूप में दिव्य प्रताप, इरशाद अहमद, जितेंद्र कुमार, इमरान अहमद, अमित कुमार पाठक एवं रेनू यादव प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण से प्रधानाध्यापकों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के रूप में देखने को मिलेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *