आज की ताजा खबर

आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, आरटीओ ने व्यवस्थाओं की ली जानकारी

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

श्रावस्ती। संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत प्रताप सिंह ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न पटलों पर होने वाले कार्यों और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सेवाओं की जानकारी ली।

आरटीओ ने कार्यालय के विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, प्रवर्तन और फिटनेस समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित लिपिकों से कार्यों की प्रगति और प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।

साथ ही कार्यालय की उपस्थिति पंजिका ,रिकॉर्ड रूम में पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी गई। आरटीओ ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय में अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड लगाने तथा प्रत्येक काउंटर पर वहां होने वाले कार्यों से संबंधित विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सहित विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचे आवेदकों से भी आरटीओ ने बातचीत की और उन्हें मिल रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के समय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम समेत कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *