आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को निकली जागरूकता रैली

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

श्रावस्ती।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय एवं जिलाधिकारी के अधीनस्थ न्यायालयों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।तहसील जमुनहा क्षेत्र के वीरगंज बाजार में आयोजित जागरूकता रैली में चौधरी गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पैरालीगल वॉलंटियर्स के नेतृत्व में निकली रैली ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान लोगों को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का सरल एवं शीघ्र निस्तारण कराया जा सकता है।

रैली के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के पैरालीगल वॉलंटियर्स समेत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों और पैरालीगल वॉलंटियर्स ने आमजन से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *