आज की ताजा खबर

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, कुशीनगर के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जौरा बाजार, फाजिलनगर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान नलिन सिंह ने उप्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए पात्रता एवं योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।


जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती प्रीती सिंह द्वारा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वन स्टॉप सेंटर-181, महिला हेल्पलाइन-1090, 112, 108 एवं 102 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता एवं आवश्यकता पड़ने पर इनके माध्यम से सहायता प्राप्त करने के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। इसी क्रम में श्रीमती वंदना कुशवाहा द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर चर्चा करते हुए इनके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई तथा बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक एवं सजग रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान  अमन मिश्रा, असिस्टेंट अकाउंटेंट द्वारा विभागीय योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। छात्राओं की प्रस्तुति के माध्यम से बाल विवाह व दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध प्रभावी संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन श्रीमती लक्ष्मी पाठक सहित शिक्षिकाएं रवीना सागर, रंजना गौड़, अनीता, गायत्री, कैलाशी देवी एवं दीपिका तथा विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *