आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
छोटी गंडक में छलांग लगाने जा रही महिला को पीआरवी के जवानों ने बचाया
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
पुलिस कर्मियों की तत्परता से छोटी गंडक की धारा में बहने से बच गई एक महिला की जिंदगी
परिवारिक कलह से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस की सूझबूझ से बची 65 वर्षीय महिला की जान
मोहम्मद नईम
हेतिमपुर कुशीनगर। परिवारिक कलह से आहत 65 वर्षीय महिला ने छोटी गंडक नदी में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि इसी दौरान उधर से गुजर रही पुलिस की पीआरवी टीम की नजर महिला पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल नदी में उतरकर महिला को बहती धारा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से महिला की जान बच गई।
बताया जाता है कि बसंती देवी पत्नी स्व0 मुख्तार यादव, उम्र करीब 65 वर्ष, हेतिमपुर पार्क स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंची और नदी की ओर बढ़ रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही जनपद देवरिया के थाना महुआडीह की पीआरवी 5577 टीम की नजर उनकी गतिविधियों पर पड़ी।
पुलिसकर्मियों को शक हुआ कि महिला नदी में स्नान करने नहीं, बल्कि आत्महत्या की नीयत से उतर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी चालक रामविलास भास्कर और कां0 विजयपाल ने बिना देर किए महिला को रोकने का प्रयास किया। महिला नदी की बहती धारा में पहुंच चुकी थीं। पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय हुए और उन्हें सुरक्षित बाहर खींच लिया। इसके बाद महिला के परिवारजनों को सूचना दी गई।
हालांकि, बचाए जाने के बाद भी महिला घर जाने के लिए तैयार नहीं थीं। पुलिसकर्मियों और परिवारजनों ने काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद उन्हें हेतिमपुर पुलिस चौकी लाया गया। बाद में परिवारजनों की मौजूदगी में महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा महिला की जान बचाने को लेकर स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। इसके साथ ही हेतिमपुर नपं के कर्मचारी रूदल गुप्ता और सिकंदर प्रजापति ने भी पीआरवी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। इस संबंध में हेतिमपुर चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला को उनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में महिला घर जाने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन काफी समझाने के बाद वह परिवार के साथ घर चली गईं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







