आज की ताजा खबर

हरित संकल्प के साथ मनाया गया द ओरिएण्टल इंश्योरेंस का स्थापना दिवस

top-news

कंपनी के 80 वें स्थापना दिवस पर शाखा प्रबंधक ने किया पौधरोपण

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर। भारत सरकार का उपक्रम द ओरिएण्टल इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 80 वें स्थापना दिवस पर हरित संकल्प लिया गया। कंपनी के पडरौना शाखा प्रबंधक अविनाश सहाय ने अपने कर्मचारियों के साथ राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज व उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाए।

द ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी के 80 वर्ष पूरे होने पर पडरौना शाखा में खुशियां मनाई गई। हरित संकल्प के साथ कॉलेज में पहुंचकर पौधरोपण किये गए। शाखा प्रबंधक अविनाश सहाय ने कहा कि कंपनी के विकास के साथ साथ पर्यावरण बचाने के लिए भी वह संकल्पित हैं।

प्रबंधक ने बताया कि विगत 80 वर्ष से कंपनी नागरिकों के जान व माल की बीमा कर उनके भविष्य को सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है। इस दौरान कर्मचारी चंद्रभान पासवान उर्फ सीबी अकेला, नितिन सिंह, अभिकर्ता जेपी यादव, अजय कुमार तिवारी, अनिमेष नंद मिश्र व विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *