आज की ताजा खबर

जन्मजात कटे होंठ से पीड़ित दो बच्चों की सर्जरी

top-news

सुशील मिश्रा

कूरेभार। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) कूरेभार के माध्यम से चिन्हित किए गए दो बच्चों का लखनऊ में सफल ऑपरेशन कराया गया। दोनों बच्चे जन्म से कटे होंठ की समस्या से पीड़ित थे। उपचार के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

आरबीएसके टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सिद्धार्थ निषाद और तेजस भारती में क्लफ्ट लिप की समस्या पाई थी।

जांच के बाद दोनों बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए लखनऊ के एसआईपीएस अस्पताल भेजा गया। यहां स्माइल ट्रेन कार्यक्रम के अंतर्गत सात सितंबर को दोनों की सर्जरी की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरबीएसके के तहत बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग कर जन्मजात विकारों समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जाती है।

समस्या सामने आने पर बच्चों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में संदर्भित किया जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर उपचार मिलने से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *