आज की ताजा खबर

नपं मथौली की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी-चेयरमैन

top-news

डोल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को नही होगी कोई परेशानी, सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान नवरंग सिंह

हर वर्ष की भांति इस बार भी मथौली में गूंजेगा डोल मेला का रंगारंग कार्यक्रम

मोहम्मद नईम

मथौली बाजार कुशीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पंचायत मथौली में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य डोल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी विशाल मां भगवती जागरण में शिरकत करेंगे।

वे अपने अलबेले अंदाज और मधुर स्वर से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। उनके भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहेंगी।

उक्त के संबंध में नपं मथौली के चेयरमैन नवरंग सिंह ने बताया कि डोल मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन के सहयोग से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पूरे मेला क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही चेयरमैन ने कहा कि इस बार मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने माताओं, बहनों और भाइयों समेत सभी श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *