आज की ताजा खबर

फर्जी मुकदमे के विरोध में एसपी से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

top-news

सपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर विद्यालय बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन के बाद सपा पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मुलाकात की।

सपा नेताओं ने बताया कि पांच सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

इसी क्रम में ददरौल विधानसभा क्षेत्र के मदनापुर ब्लॉक के ढुकरी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ था।

आरोप है कि इसके बाद विद्यालय के प्रभारी अध्यापक अनुज कुमार की तहरीर पर मुनेंद्र पाल सिंह यादव समेत 10 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणजय सिंह यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. रागिनी सिंह चौहान समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *