आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बेला में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
काली मंदिर पर कढ़ी-चावल के प्रसाद का हुआ वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सलमान
बेला औरैया। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद बुधवार को कस्बा बेला में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी बेला स्थित काली मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान कढ़ी-चावल का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं और राहगीरों में वितरित किया गया।
छठी उत्सव को लेकर सुबह से ही काली मंदिर परिसर में चहल-पहल देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रसाद वितरण के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण की छठी की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आयोजन के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार बेला में भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर काली मंदिर पर प्रसाद वितरण की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर वर्ष जन्माष्टमी के बाद छठी के अवसर पर यहां कढ़ी-चावल का प्रसाद तैयार कर लोगों में बांटा जाता है। इस आयोजन में कस्बे के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी सहभागिता निभाते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में जीतू पोरवाल, सोनू पोरवाल, अजय पोरवाल, गोलू तिवारी, रामकुमार पोरवाल, रूपेंद्र पोरवाल, विजय पोरवाल, सत्यम कुशवाहा और शिवांश सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। सभी ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक पर्व लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। इसी भावना के साथ हर वर्ष छठी के अवसर पर प्रसाद वितरण किया जाता है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







