आज की ताजा खबर

जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। जनपद न्यायाधीश मंयक चौहान के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर, 2026 की भव्य सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के नगरीय तथा समस्त ग्रामीण व पिछडे इलाकों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से कु० पारुल जैन अपर जिला जज-प्रथम औरैया,  विकास गोस्वामी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत / विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, कैलाश कुमार अपर जिला जज द्वितीय, राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज एफ०टी०सी०-प्रथम, विनय प्रकाश, अपर जिला जज एफ०टी०सी० द्वितीय, श्रीमती निधि सिसोदिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  नाजिम अकबर सिविल जज (सी०डि०) एफ०टी०सी०,  अमन शुक्ला सिविल जज (जू०डि०), शालिनी त्यागी अपर सिविल जज (जू०डि), के साथ अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


रोमा गुप्ता, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा मीडिया के माध्यम से बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के सिविल वाद, राजस्व वाद, क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल दाण्डिक वाद, बिजली चोरी से सम्बन्धित वाद, स्टाम्प वाद, श्रम सम्बन्धी वाद, धारा 138 एन०आई०एक्ट० के वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, नगर पालिका के वाद एवं बैंक रिकवरी एवं अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों में अपील नही होती है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है, कि दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और सुलभ न्याय पाएं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *