आज की ताजा खबर

सरकार भारतीय सभ्यता, संस्कृति, कला को संरक्षित व जीवंत बनाए रखने हेतु दे रही आयोजनों को बढ़ावा-विधायक

top-news

नपं छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद ने विजेताओ को मंडल स्तरी प्रतियोगिता के लिए दीं शुभकामनाएं

जनपद स्तरीय कला उत्सव में दिखी प्रतिभाओं की चमक, 225 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। जनपद के छितौनी में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के तत्वावधान में बुधवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 18 विद्यालयों से पहुंचे 225 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारतीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता रहे।

जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


मूर्ति कला एकल वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज की शिवांगी खरवार ने प्रथम, लाची देवी इंटर कॉलेज की कोमल मोदनवाल ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटाई भरपुरवा की संगीता निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय शिल्पकला में बिशप इंटर कॉलेज प्रथम और छितौनी इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। लघु नाटक में आरएम इंटर कॉलेज बुलहवा, चित्रकला में ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलवानिया, संगीत वादन समूह में राजकीय उ0मा0 विद्यालय कटाई भरपुरवा तथा संगीत गायन में नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली और संगीत वादन समूह जे०पी इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया।

मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भारतीय सभ्यता, संस्कृति और कला को संरक्षित एवं जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की प्रतिभाएं मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भारत कला एवं संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध देश है। युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी भारतीय कला एवं विरासत को दुनिया तक पहुंचाने में योगदान देना चाहिए। अध्यक्ष नगर पंचायत छितौनी अशोक निषाद ने विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ऊदल कुमार, प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, देवेंद्रमणि त्रिपाठी, नंद किशोर यादव, सुशील कुमार, राजेश यादव, शैलेंद्र कुमार, आरपी शर्मा, प्रहलाद गुप्ता, आदर्श तिवारी, अभय यादव, अतुल वर्मा एवं देवेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *