आज की ताजा खबर

राजेश्वर सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु किया प्रेरित

top-news

जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ,गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन

मोहम्मद नईम

 कुशीनगर। बुधवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, उप्र राज्य बीज विकास निगम तथा फूलवदन कुशवाहा सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सहित जिला विकास अधिकारी, पीडी  डीआरडीए एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं तथा लगभग 350 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां/सहायिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ कार्यक्रम का मुख्यमंत्री द्वारा किए गए उद्बोधन का सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, लाभार्थियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।


 मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात जनपद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरान्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार की नवीन रेसिपी से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।

मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष उप्र राज्य बीज विकास निगम ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में की गई वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानदेय में वृद्धि से ग्राम स्तर पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। फूलवदन कुशवाहा सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने राष्ट्रीय पोषण माह की महत्ता को रेखांकित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के लाभार्थियों एवं परिवारों को सहजन के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सहजन में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक एवं औषधीय गुण परिवार के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कुपोषण से लड़ने के लिए पोषणयुक्त आहार एवं जन-जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी, कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *