आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जनपद के सेवरही में युवक से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
पीड़ित ने दोषी पर मारपीट व सांप्रदायिक टिप्पणी करने के साथ पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
मोहम्मद नईम
सेवरही कुशीनगर। जनपद के नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 7 आजाद नगर निवासी रुस्तम कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक पर शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़ित ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार 3 सितंबर 26 को दोपहर करीब 1:35 बजे आजाद नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी के पास चौराहे पर वाहन ओवरटेक करने को लेकर दो अज्ञात व्यक्तियों से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पूर्व परिचित अंकित मद्धेशिया पुत्र स्व0 मुन्ना तथा मनीष वर्मा उर्फ मुरारी वर्मा पुत्र शिव वर्मा, निवासी वार्ड नंबर 17 जवाहर नगर सेवरही मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए रुस्तम कुरैशी के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उसकी धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अंकित मद्धेशिया ने सार्वजनिक रूप से मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हुए भीड़ जुटाकर माहौल बिगाड़ने का भी प्रयास किया गया।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब के नशे में धुत मनीष वर्मा ने उस पर लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित ने घटना के संबंध में सेवरही थाने में शिकायत देने और रजिस्टर्ड डाक से भी प्रार्थना पत्र भेजने की बात कही है।
इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज न होने का आरोप लगाते हुए उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







