आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मोतिगरपुर में शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप
- दैनिक लोक भारती
- 09 Sep, 2026
250 केवीए ट्रांसफार्मर की पांच से सात मीटर केबल जली, दूसरी केबल भी हुई क्षतिग्रस्त
70-80 उपभोक्ता प्रभावित, नई केबल मंगाकर आपूर्ति बहाल करने में जुटे बिजलीकर्मी
रणजीत वर्मा
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर से जुड़े कस्बे में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण 250 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब पांच से सात मीटर केबल पूरी तरह जल गई, जबकि ऊपर से गुजर रही दूसरी केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते सुल्तानपुर रोड और दियरा बाजार रोड की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते केबल में आग लग गई और उसका करीब पांच से सात मीटर हिस्सा जल गया। आग से ट्रांसफार्मर से कस्बे की ओर जाने वाली दोनों केबल क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 70 से 80 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार और अन्य उद्योग-धंधे भी प्रभावित हुए।
घटना की जानकारी मिलने पर जेई समेत विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल को बदलकर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू किए। उपकेंद्र के जेई मोहम्मद अरशद ने बताया कि नई केबल के लिए स्टोर से करीब 80 मीटर केबल मंगाई गई है। क्षतिग्रस्त केबल बदलने का काम पूरा होते ही कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







