आज की ताजा खबर

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू रूदौली ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

top-news

फसलों का उचित मूल्य,गन्ना भुगतान,भूमि अधिग्रहण मुआवजा और कर्जमाफी सहित नौ मांगें उठाईं

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

रूदौली अयोध्या।भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी रूदौली को सौंपा। किसान यूनियन नेताओं द्दारामुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रदेश का किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन में किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने, गन्ना किसानों के लिए लाभकारी मूल्य निर्धारित कराने तथा बकाया भुगतान की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही सड़क निर्माण एवं अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित किसानों की भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई है।

किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई और कृषि लागत के कारण किसानों पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ का हवाला देते हुए किसानों को राहत देने और कर्ज माफी की मांग भी की गई है।इसके अलावा किसानों की स्थानीय समस्याओं, ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्थाओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों के समाधान की मांग ज्ञापन में शामिल की गई है।

अंत में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम गणेश मौर्य,तहसील अध्यक्ष रविशंकर पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष रामूचंद्र विश्वकर्मा,भोला सिंह टाइगर, दिलीप गोश्वामी,राजकुमार यादव सहित अन्य किसान यूनियन नेता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *