आज की ताजा खबर

मिल्कीपुर फायर टीम का दमदार प्रदर्शन, थाना में धधके सिलेंडर को पल भर में किया शांत

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

मिल्कीपुर,अयोध्या। थाना खंडासा में  उस वक्त अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया जब अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लेकिन यह कोई हादसा नहीं, बल्कि फायर स्टेशन मिल्कीपुर की टीम द्वारा किया गया लाइव डेमो था।

 पुलिस कर्मियों को फायर फाइटिंग में दक्ष बनाने के उद्देश्य से फायर स्टेशन मिल्कीपुर की टीम ने थाना खंडासा, चौकी देवगांव और चौकी खंडासा में तैनात पुलिस स्टाफ के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया।

प्रशिक्षण के दौरान फायर कर्मियों ने सबसे पहले आग के प्रकार, आग लगने के कारणों और शुरुआती क्षणों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रैक्टिकल के तौर पर गैस सिलेंडर में जानबूझकर आग लगाई गई।

धू-धू कर जलते सिलेंडर को देख पुलिसकर्मी पहले सहमे, लेकिन फायर टीम ने गीले कंबल से कुछ ही सेकेंड में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। टीम ने फायर  एक्सटिंग्विशर चलाने, पानी की बौछार और रेत के इस्तेमाल का भी तरीका बताया।

 फायर टीम ने बताया कि अक्सर लोग घबराहट में सिलेंडर पर पानी डाल देते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। सही तरीका - गैस सप्लाई बंद करना और ऑक्सीजन रोकना है।

 इस प्रशिक्षण से थाने और चौकियों पर मौजूद पुलिसकर्मी अब किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा सकेंगे।

मौके पर थाना खंडासा के प्रभारी सहित देवगांव और खंडासा चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया।


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *