आज की ताजा खबर

मानदेय बढ़ाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को सरकार ने राहत दिया : रामचंद्र यादव

top-news

आँगनबाड़ी केंद्र पटरंगा और पचलो का विधायक नें किया लोकार्पण

 लोक भारती न्यूज ब्यूरो

मवई/ रुदौली अयोध्या l  देश और प्रदेश की सरकारों नें गरीबों और निराश्रित महिलाओं के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं

 गर्भवती व धात्री महिलओं  से लेकर 6 साल तक के बच्चों को उनकी सेहत अच्छी रहे इसके लिए पौष्टिक आहार दे रही है। यह बातें बुधवार को विकासखंड मवई के ग्राम पटरंगा व ग्राम पचलो में आयोजित कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें कही।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों का मानदेय बढ़ाकर सरकार ने उन्हें राहत दिया।पटरंगा ग्राम में दो बच्चों का अन्न प्रासन और दो महिलाओ की गोद भराई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। पूरेकामगार ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम चंद्र यादव नें आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर बी.डी.ओ मवई अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं से कहा केि जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से अभी तक नहीं जुड़ी हैं वह महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ जाएं क्योंकि उनको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है।

खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा जिन महिलाओं को तत्काल धन की आवश्यकता होगी यदि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रहेंगी तो उनको आवश्यकता पड़ने पर धन भी उपलब्ध हो सकेगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सिद्धिदात्री पाण्डेय ने उपस्थित महिलाओं को बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को सिलसिलेवार बताया।इस अवसर पर निर्मल शर्मा, गन्ना समिति के डायरेक्टर राम प्रेस यादव,एडीओ समाज कल्याण रवीश मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया,ग्राम विकास अधिकारी कविता वर्मा, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार, ग्राम प्रधानपति नूरपुर सुजीत सिंह, ग्राम प्रधान पचलो इस्तखार अहमद, धर्मेंद्र  वर्मा, तेज तिवारी, बंदना कुमारी, राम बरन चौहान, शोभाराम यादव, नंदन जायसवाल, अवधेश वर्मा, इख़्तिखार अहमद प्रधान पचलो, संजय, गुड्डू, रुपेश यादव, अखिलेश कुमार, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।



पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *