आज की ताजा खबर

मयाबाजार में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बैठक, 30 सूत्रीय मांग आश्वासन के साथ संपन्न

top-news

लोक भारती न्यूज ब्यूरो

अयोध्या (मयाबाजार)।भारतीय किसान यूनियन (मया ब्लॉक इकाई) की मासिक पंचायत बुधवार को ब्लॉक परिसर मयाबाजार में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों और मजदूरों से जुड़ी ज्वलंत एवं पूर्व से लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत के उपरांत किसान नेताओं ने विकास खंड मयाबाजार मे 30 सूत्रीय

 मांग पत्र के साथ ब्लॉक कार्यालय प्रांगण मे ड़टे ​ज्ञापन में उठाई गई मुख्य मांगें:  10 अगस्त 2026 को सौंपे गए पिछले प्रार्थना पत्र पर बिंदुवार हुई प्रगति से यूनियन को अवगत कराया जाए।

​नहर व नालियों की सफाई: ग्राम सभा छतरा और बरईपारा में सिंचाई हेतु निकली नहर व ग्राम पंचायत की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए। ​रोजगार व बकाया मजदूरी: ग्राम बरईपारा में वी.जी.राम.जी. योजना के तहत जरूरतमंद मजदूरों को काम दिया जाए तथा पिछले 3 महीनों से लंबित मजदूरी का त्वरित भुगतान किया जाए। ​

भ्रष्टाचार की जांच: ग्राम पंचायत गौहनिया और सिलौनी में मनरेगा, वी.जी.राम.जी. योजना व राज्य वित्त के कोष में हुई धांधली तथा अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराई जाए। ​ब्लाक मुख्यालय पर शौचालय की दुर्दशा: मयाबाजार ब्लॉक परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय की दैनिक सफाई न होने के कारण वहां आने वाली महिलाओं व नागरिकों को हो रही भारी असुविधा पर चिंता व्यक्त की गई।

शौचालय की प्रतिदिन नियमतः सफाई कराने की मांग की गई। ​पंचायत में नयब सचिन सिंह और खंड विकास अधिकारी विकास कुमार मिश्रा पहुंच कर किसनो कि बिन्दुवार समस्याओ के समाधान करने वादे बाद पंचायत का समापन किया गया 

पंचायत अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में पंचायत को जिलाध्यक्ष राम गनेश मौर्य ,सरबजीत बर्मा जिला महासचिव, मोहम्मद अली जिला सचिव, राबिन्दर मौर्य, रामसुधिर यादव,कालीदीन ,कृष्णबर्मा ,रामलोट  गुरूप्रसाद,जगदीसबर्मा ,सीमा ,रेनू,सावरीदेबी, फुल प्रसाद,संगीता,आदि सहित काई दर्जन कार्यकारताओ  ने सम्बोधित किया।



पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *