आज की ताजा खबर

अयोध्या में दर्दनाक हादसा: नाती को बचाने में नाना भी सरयू में समाए, दोनों की तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

top-news

 लोक भारती न्यूज ब्यूरो

रूदौली अयोध्या। रूदौली तहसील क्षेत्र के तराई गांव पसैया में के निकट सरयू नदी में भैंस को भैंस नहलाने गए नाती एवं नाना गहरे पानी डूब गए घटना की सूचना मिलते ही सीओ रूदौली, एसडीएम रूदौली, तहसीलदार, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रूदौली,चौकी प्रभारी शुजागंज सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा डूबे हुए दोनों लोगों की एसडीआरएफ टीम,गोताखोर की सहायता से तलाश जारी कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक अभी किसी का कही से कोई पता नहीं चल पाया है।


जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत पसैया गांव के निकट सरयू नदी में संडारीपसैया निवासी जगराम कोरी एवं उनका नाती ईदगाहन रूदौली शिवा कोरी पुत्र भाईलाल के साथ भैंस को नहलाने गए थे। तभी अचानक नाती सरयू नदी के गहरे पानी में डूब गया नाती को बचाने के चलते नाना भी सरयू नदी में डूब गए जहां उनकी डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रूदौली विनोद गुप्ता, तहसीलदार रूदौली, क्षेत्राधिकारी रूदौली अरविन्द सोनकर कार्यवाह प्रभारी निरीक्षक रूदौली प्रदीप यादव शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव कांस्टेबल शरद शर्मा राजेंद्र सिंह एवं एसडीआरएफ टीम एवं गोताखोर की सहायता से डूबे हुए नाना नाती के शव को बरामद करने हेतु तलाश जारी कर दिया। खबर लिखे जाने तक डूबे हुए नाना नाती का कही से कोई पता नहीं चल पाया एसडीआरएफ व गोताखोर टीम लगातार डेडबॉडी के लिए रेस्क्यू जारी रखा हुआ है।


 

 पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *