आज की ताजा खबर

जसवंतनगर में चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार; मोबाइल और अवैध छुरा बरामद

top-news

सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल चोरी करने का पुलिस ने लगाया आरोप

चेकिंग के दौरान बकरा मंडी के पास पकड़ा गया आरोपी, मैनपुरी और इटावा में दर्ज हैं मुकदमे

अमित कुमार

इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अवैध लोहे का छुरा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, जसवंतनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बकरा मंडी के पास से बादल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह शाक्य, निवासी मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल फोन चोरी किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने एक अवैध लोहे का छुरा भी बरामद करने का दावा किया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बादल सिंह के खिलाफ इटावा और मैनपुरी जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *