आज की ताजा खबर

श्री खाटूश्यामजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, धूमधाम से मनाई गई छठी

top-news

हिमांशु दुबे

औरैया। तिलक नगर स्थित श्री खाटूश्यामजी मंदिर में बुधवार देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन कर भव्य श्रृंगार किया गया।

छठी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन के दौरान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

उत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिष्ठानों का भोग लगाया गया।

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं और बच्चों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण की छठी का पर्व हर वर्ष धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इस बार भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देर रात तक मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

व्यवस्था बनाए रखने में आयोजकों और सेवादारों ने सहयोग किया।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/c1o-1EnLdGg

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *