आज की ताजा खबर

कानपुर के उस्मानपुर में चोरों का आतंक, छत की टीन काटकर हजारों की मशीनें चोरी

top-news

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे शातिर, लोहे की टीन काटकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित ने 40 से 50 हजार रुपये के सामान चोरी होने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर चौकी इलाके में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये की मशीनें और लोहे का सामान चोरी कर लिया। चोर छत पर लगी लोहे की टीन काटकर अंदर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि शातिर चोर मकान की दीवार से सटे पेड़ के सहारे छत तक पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने छत पर लगी लोहे की टीन को काट दिया और अंदर रखी मशीनों व अन्य लोहे के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और 112 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब 40 से 50 हजार रुपये कीमत की लोहे की मशीनें और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *