आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में मनचलों पर कसेगा शिकंजा, फीडबैक और हॉटस्पॉट मैपिंग के बाद जारी होगा रेड कार्ड
- दैनिक लोक भारती
- 10 Sep, 2026
स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों से जुटाया जाएगा फीडबैक, थानावार चिन्हित होंगे संवेदनशील स्थान
दोबारा हरकत करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई, एंटी रोमियो टीमों की बढ़ेगी सक्रियता
सुलतानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सुलतानपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू की है। पुलिस अब छात्राओं और महिलाओं से सीधे फीडबैक लेकर ऐसे स्थानों को चिन्हित करेगी, जहां मनचलों का जमावड़ा रहता है या छींटाकशी की शिकायतें सामने आती हैं। इसके बाद इन स्थानों की हॉटस्पॉट मैपिंग कर एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
फीडबैक के आधार पर होगी हॉटस्पॉट मैपिंग
जनपद की एंटी रोमियो टीमें स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, मॉल और प्रमुख बाजारों में पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर रही हैं। टीमों की ओर से फीडबैक फॉर्म भरवाकर पार्क, चौराहों, नुक्कड़ और गलियों से संबंधित सुझाव लिए जा रहे हैं।
प्राप्त फीडबैक के आधार पर थानावार ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां मनचलों की गतिविधियां या महिलाओं और छात्राओं से छींटाकशी की शिकायतें सामने आती हैं। चिन्हित हॉटस्पॉट पर एंटी रोमियो स्क्वाड की निगरानी और सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी या अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को पकड़कर 'रेड कार्ड' के रूप में अंतिम चेतावनी दी जाएगी। रेड कार्ड पाने वाले व्यक्ति का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज कर भविष्य के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जा रही जानकारी
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108/102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 14567 सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन शामिल हैं।
पुलिस की ओर से थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी लोगों को बताया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और बालिकाएं तत्काल सहायता ले सकें।
गोसाईगंज में छात्राओं से संवाद
मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत थाना गोसाईगंज की मिशन शक्ति टीम ने बीडीएम इंटर कॉलेज, पांडेपुर सुरौली में छात्राओं और बालिकाओं से संवाद किया। टीम ने उन्हें विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक फॉर्म भरवाए गए और आसपास के पार्क, चौराहे, नुक्कड़ व गलियों से जुड़े सुझाव लिए गए।
चांदा में भी चलाया गया जागरूकता अभियान
थाना चांदा क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम प्रभारी के नेतृत्व में शारदा देवी शिक्षण संस्थान, इसीपुर में छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं से फीडबैक फॉर्म भरवाकर क्षेत्र के पार्क, चौराहों, नुक्कड़ और गलियों के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।
सुलतानपुर पुलिस के अनुसार, फीडबैक आधारित यह व्यवस्था एंटी रोमियो अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद करेगी। संवेदनशील स्थानों की पहचान होने के बाद वहां निगरानी बढ़ाकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







